छुट्टी पर आए फौजी को टिप्पर ने कुचला, मौत
बटाला | छुट्टीपर आए फौजी की टिप्पर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टिप्पर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना ट्रक ड्राइवर मौके पर ही ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सुच्चा सिंह वासी गांव धंधोई ने बताया कि उसका भतीजा धरमिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह सिख लाई इन्फैंट्री में गुलमर्ग में तैनात था। कुछ ही दिन पहले धरमिंदर सिंह छुट्टी पर गांव आया था। वीरवार सुबह करीब आठ बजे गांव धंधोई पर सामान लेने के लिए बाइक पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण धरमिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चौकी उधनवाल के इंचार्ज रंजोध सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
मृतक धरमिंदर सिंह की फोटो।