हमला कर जख्मी करने वालों पर केस दर्ज
बटाला | गांवमलूद्वारा में बाप-बेटे ने रंजिशन हमला करके एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमला करने वाले बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नायब सिंह पुत्र कुदरत सिंह निवासी गांव मलूद्वारा ने थाना सदर में दी शिकयात में बताया कि उसके घर के पानी की निकासी नाली को लेकर उसका भाई बेअंत सिंह उसके साथ कई बार झगड़ा कर चुका है। मंगलवार को नायब सिंह घर के बाहर खड़ा था, उसी दौरान भाई बेअंत सिंह अपने बेटे बलविंदर सिंह के साथ तेजधार हथियार लेकर आया और हमला कर उसे जख्मी कर दिया। एएसआई मनोहर सिंह ने बताया बेअंत सिंह और बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।