समाज हकीकत राय की शहादत को याद रखे: गोराया
सहाराक्लब की तरफ से वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस सति लक्ष्मी समाधि पर करवाया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने वीर हकीकत राय को दीपक जला श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न संगठनों की तरफ से कैंडल मार्च का आयोजन भी किया गया। इस दौरान जन कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट के हरमन गोराया ने कहा कि समाज को वीर हकीकत राय जैसे शहीदों की शहादत को याद करना चाहिए क्योंकि वीर हकीकत राय ने कई लालचों को किनारे रख कर धर्म की खातिर शहीदी देकर जुल्म का सामना किया।
बसंत पंचमी के दौरान करवाए गए श्रद्धांजलि समारोह के दौरान ओलिंपियन सुरजीत सिंह चौक से रतन बटवाल और हरमन गोराया की अध्यक्षता में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च वीर हकीकत राय की प|ी सति लक्ष्मी देवी की समाधि पर जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सति लक्ष्मी देवी की समाधि पर दीप जलाए। क्लब के मास्टर जोगिंदर सिंह ने कहा कि वीर हकीकत राय ने जुल्म के आगे अपना धर्म नहीं बदला और बलिदान दे दिया। वीर हकीकत राय की कुर्बानी से युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने की जरूरत है। क्लब की तरफ से वीर हकीकत राय की प|ी की समाधि पर दीप जला कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जतिंदर कद, कुलजीत सिंह, प्रेेम सिंह, ओम प्रकाश, अमन मान, वरिंदर, वैभव कद, कशमीर सिंह, नवजोत बटवाल, सरबजीत कौर, बिक्रम भी शामिल थीं।
कहा- वीर हकीकत राय ने धर्म की खातिर शहीदी देकर जुल्म का सामना किया था
सति लक्ष्मी देवी की समाधि पर दीप जला कर श्रद्धांजलि देते सहारा क्लब के सदस्य।