रमणीक मिस हेड गर्ल और पूजा मिस डीएवी बनी
आज्ञावंतीमरवाहा डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई पार्टी रणवीर कौर के नेतृत्व में की गई। मुख्य मेहमान प्रिंसिपल अंजू वर्मा रहीं। इस दौरान स्कूल की छात्राओं में प्रतियोगिताएं करवाई गई और छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए।
कार्यक्रम की शुरूआत प्रिंसिपल अंजू वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि जीवन पथ पर चलने के दौरान कई प्रकार की कठिनाइयां आती हैं, इंसान को इन कठिनाइयाें का सामना करने के लिए हिम्मत और हौसला पैदा करना चाहिए क्योंकि मंजिल कभी भी खुद इंसान के पास नहीं आती, मंजिल पाने के लिए उसे खुद जाना होता है। इस दौरान छात्राओं में विभिन्न प्रतियोगिताए भी करवाई गई जिसमें मिस डीएवी का खिताब 12वीं की छात्रा पूजा को, मिस एलिगेंट का खिताब जसलीन कौर को और मिस सेंसेयर का खिताब ऋतिका मेहरा को दिया गया जबकि स्कूल हेड गर्ल का खिताब रमणीक कौर ने प्राप्त किया। समारोह के दौरान 11वीं की छात्राओं ने 12वीं की छात्राओं को विदाई पार्टी भी दी। छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके गुरमीत कौर, रविन्द्र जीत, मंजीत कौर, परमजीत कौर, रणबीर कौर, शशि महाजन, शरणजीत कौर, नीलम शर्मा, विकास महाजन, सतिंदर कौर, संदीप कौर, मोनिका, रवनीत कौर, अनामिका शर्मा, नितिन, अमन, जगदीप सिंह, पलविंदर कौर, प्रीतपाल कौर भी शामिल थीं।
डीएवी सीसे स्कूल में रमणीक कौर मिस हेड गर्ल, ऋतिका मिस संेसेयर, पूजा मिस डीएवी और जसलीन कौर मिस एलिगेंट बनीं। -भास्कर
आज्ञावंती मरवाहा डीएवी सीसे स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन