पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरजीत सिंह टपई कर्मचारी दल में शामिल होने पर सम्मानित

हरजीत सिंह टपई कर्मचारी दल में शामिल होने पर सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | पंजाबराज बिजली बोर्ड कर्मचारी दल की बैठक मॉडल टाउन में राज्य प्रधान रवेल सिंह सहायपुर और सरकल प्रधान दरबारा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में कर्मचारी दल ने इंप्लाइज फैडरेशन को छोड़ कर शामिल होने वाले नेता का स्वागत किया और कहा कि कर्मचारी दल में शामिल होने वाले सदस्यों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सर्कल प्रधान रवेल सिंह ने कहा कि इंप्लाइज फैडरेशन को छोड़ कर आए बॉर्डर जोन के उप-सचिव और पूर्व सर्कल सचिव हरजीत सिंह टरपई का स्वागत करते कहा कि कर्मचारी दल में शामिल होने से यूनियन मजबूत होगी। नए शामिल होने वाले सदस्य हरजीत सिंह ने कहा कि यूनियन की तरफ से दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को वह निभाएंगे। इस दौरान सर्कल सचिव वासदेव, सहायक सचिव मेजर सिंह, राकेश ठाकुर प्रधान गुरदासपुर, संरक्षक फकीर चंद, भूपिंदर सिंह रंधावा, सिटी प्रधान मुखविंदर सिंह, साहिबजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसवंत सिंह, निशान सिंह, अजीत सिंह, अजीत सिंह, परमजीत सिंह, नवतेज सिंह, जसपाल सिंह, रजनी बाला, हरभजन कौर, रीटा शर्मा, कमलजीत कौर भी शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...