कोमलप्रीत मिस कॉलेजिएट और मुस्कान मिस कान्फिडेंट बनी
आरआरबावा डीएवी कॉलेजिएट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन प्रो. अमृता के संयोजन में किया गया। समागम में मुख्यातिथि प्रिंसिपल अजय सरीन रहीं। कार्याक्रम के दौरान उड़ान का आयोजन भी किया गया। मुख्यातिथि ने कार्याक्रम की शुरूआत ज्योति प्रज्वलित करने के साथ की। छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्याक्रम पेश किए।
प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स के भविष्य की मंगल कामना करते कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम करना अनिवार्य होता है। बिना परिश्रम के कोई भी कार्य कर पाना इंसान के वश में नहीं है। इस दौरान कविता, भांगड़ा, स्किट और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम दौरान बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स को पार्टी दी गई।
समागम के दौरान प्रिंसिपल ने बारहवीं की 16 छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित भी किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान कोमलप्रीत मिस कॉलेजिएट, कुलविंदर मिस फर्स्ट रनरअप, प्रभ सैकेंड रनरअप, कोमलप्रीत कौर मिस स्माइल, कविता मिस कैट वॉक, मुस्कान मिस कान्फिडेंट चुनी गईं। इस दौरान प्रो. सुनील दत्त, पुनीत नारंग, गुरप्रीत सिंह, नवनीत कौर, रेनू बाला, दविदंर सिंह, राजविंदर कौर भी शामिल थीं।
आरआर बावा कॉलेजिएट स्कूल में मिस कोमलप्रीत मिस कॉलेजिएट को सम्मानित करतीं प्रिंसिपल अजय सरीन। -भास्कर
आरआर बावा कॉलेजिएट में जूनियर्स को सीनियर्स को विदाई पार्टी दी