चुनाव में यूथ अहम भूमिका अदा कर कांग्रेस की सरकार बनाएगा : शर्मा
बटाला| यूथकांग्रेस के पंजाब सचिव नितिन शर्मा ने चंडीगढ़ में प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात कर विचार किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस पार्टी को ही वोट दे कर विजई बनाएगा। नितिन शर्मा ने बताया कि आने वाले विधान सभा चुनाव के दौरान राज्य में यूथ की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में 65 प्रतिशत से भी ज्यादा युवा वोटर हैं, जिन्हें पार्टी के साथ जोड़ने के लिए पार्टी की तरफ से विशेष प्रय| किए जा रहे हैं। कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह हरीश चौधरी ने इस बार युवा उम्मीदवारों को चुनावी टिकट देने का फैसला लिया है। बातचीत के दौरान कैप्टन ने कहा कि इलाके में पार्टी की तरफ से करवाए जाने वाले हर कार्यक्रम की जानकारी युवा नेताओं को देना भी अनिवार्य बनाया गया है। अपने कार्यक्रम के दौरान कैप्टन युवा कार्याकर्तायों को मिलेंगे, जिससे राज्य में यूथ पार्टी के साथ खड़ा होगा। इस दौरान अमनप्रीत सिंह, डॉ. रजिदर मंड, मेजर अमरदीप सिंह मानेपुर, कमल सिंह सैनी, जगदीप सिंह और सोनू ढेसी भी शामिल थे।