पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल की बीमारी से बचना है तो खान पान और रहन सहन बदलें : डॉ सुरजीत

दिल की बीमारी से बचना है तो खान-पान और रहन- सहन बदलें : डॉ सुरजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला| वर्ल्डहार्ट डे पर दिल के मरीजों के लिए मुफ्त जांच कैंप डॉ गुरनूर अस्पताल में लगाया गया। डॉ. सुरजीत सिंह ने मरीजों की जांच की तथा हार्ट की बीमारी से कैसे बचा जा सकता है की जानकारी दी। डॉ. सुरजीत सिंह ने बताया कि आज के बदलते खान-पान रहने के तरीकों में आए परिवर्तन के चलते लोगों में अन्य बिमारियों से हार्ट की बीमारी बढ़ने लगी है। ऐसे में यदि अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन कर लें तो काफी हद हद तक हार्ट में होने वाली बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बदलते दौर में फास्ट फूड, फ्राइड फूड, नॉन वेज , शराब के बढ़ते सेवन से लोगों में हार्ट की बीमारियों के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा शूगर के मरीजों, हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों, तनाव में रहने वाले लेागों में इसकी संभावना अधिक रहती है। पहले पहल यह बिमारी औसतन 45-50 वर्ष की आयु के बाद ही देखने को मिलती थी मगर अब तो हार्ट के मरीजो की आयु से कोई संबध नहीं रहा। यह सब खाने पीने की बिगड़ी आदत और व्यायम से बढ़ती दूरी के चलते हो रहा है।

डा सुरजीत सिंह विश्व हार्ट दिवस पर आयोजित कैंप में मरीजो की जांच करते हुए