540 घरों में पाई गई लीकेज, 79 अवैध कनेक्शन काटे, 11 की रिपेयर
बटालामें पीलिया फैलने का कारण दूषित पानी आखिरकार प्रशासन ने मान ही लिया। डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली और प्रेस नोट जारी कर इस बात की पुष्टि भी कर दी है। पीड़ित लोगों के इलाकों में विभाग ने सर्वे करवा कर वहां पर सीवर और वाटर सप्लाई की लीकेज को ठीक करवाने के साथ सेहत सुविधाएं बढ़ा दी हैं।
डिप्टी कमिशनर अभिनव त्रिखा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिला प्रशासन बटाला में पूरी मुस्तैदी के साथ हालात पर नजर रखे हुए हैं। सीवरेज बोर्ड और सेहत विभाग की तरफ से ठठियारी गेट, काजीमोरी, चितौड़गढ़, डोगरा मोहल्ला, हाथी गेट, गुरुद्वारा श्री कंध साहिब के आसपास के इलाकों में सर्वे करवाया गया है। इसमें पाया गया कि प्रभावित इलाकों में पीने के पानी दूषित होने से बीमारी फैली है। सीवरेज विभाग ने 540 घरों में कनेक्शनों में लीकेज पाई गई जिन्हें तुरंत ठीक करवाया जा रहा है। सीवरेज विभाग ने 95 कनेक्शनों की पहचान की गई। इनमें से अवैध 79 कनेक्शन काट दिए हैं, जबकि 11 कनेक्शनों की रिपेयर की गई है और दो ट्यूबवेल और दो पाइपों की मरम्मत की गई है।
मरीजोंकी सेहत में सुधार
डीसीअभिनव त्रिखा ने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से 11 वार्डों में करवाए गए सर्वे के दौरान पीलिए से प्रभावित मरीजों के बल्ड सैंपलों की रिपोर्ट में पाया गया कि कुछ लोगों का सीरम ब्लीरूबन लेवल नार्मल हो गया है और मरीजों की सहेत में सुधार होना शुरू हो गया है। अब तक कुल 2313 घरों में 13469 लोगों का सर्वे किया गया। इस दौरान 59 संदिग्ध मरीज पाए गए, जिनमें से 8 मरीज ठीक हो चुके हैं।
पीलिया प्रभावित क्षेत्र में सिर्फ 853 घरों में आरओ
^सेहतविभाग की तरफ से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाया गया। प्रभावित वार्डों में लोगों के घरो में पीने के पानी का सर्वे किया गया। इस दौरान पाया कि 853 घरों में आरओ, 1102 घरों में सबमर्सिबल पंप, 817 घरों में वाटर सप्लाई लाईन और 115 घरों में हैंडपंप का पानी इस्तेमाल किया जा रहा है। अभिनवत्रिखा, डीसी गुरदासपुर
डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर अभिनव त्रिखा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। भास्कर