पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावरकॉम मुलाजिमों ने वेतन में देरी पर धरना लगाया

पावरकॉम मुलाजिमों ने वेतन में देरी पर धरना लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल | पीएसईबीइंप्लाइज फेडरेशन एटक सर्कल के सदस्यों ने मांगों को लेकर सर्किल प्रधान बलविंदर सिंह उदीपुर के नेतृत्व में धरना लगाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुखदेव सिंह गौसल विशेष तौर पर पहुंचे।

सर्कल सचिव महिंदर सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट की गलत नीतियों के कारण वेतन देने में देरी हो रही है। उदीपुर ने बताया कि कोर्ट ने किसी मुलाजिम का वेतन रोकने का कह रखा है। संगठन को मजबूत करने के लिए डिवीजन स्तर पर चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके अनुसार 15 फरवरी को बटाला, 19 को सब अर्बन बटाला, 23 को कादियां, 25 को शहरी सब अर्बन पठानकोट, 27 को गुरदासपुर और 2 मार्च को धारीवाल में चुनाव होगा। इस मौके बलकार सिंह, सुरिंदर शर्मा, कुलवंत सिंह, बलविंदर सिंह सोहल, दलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह कलेर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...