आरआर बावा कॉलेज में पंजाबी कहानी विषय पर सेमिनार
आरआरबावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स में प्रिंसिपल अजय सरीन के निर्देशों में पंजाबी विभाग की अध्यक्ष शबनम प्रभा, डॉ. इन्द्रा विर्क, डॉ. लक्की शर्मा के नेतृत्व में द्वाद्वशी कहानी संग्रह आलोचनात्मक विषय पर लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता प्रो. रमिंद्र कौर रही। मुख्या वक्ता ने स्टूडेंट्स को कहानी कला पर महत्वपूर्ण जानाकरी दी।
मुख्या वक्ता ने कुलवंत सिंह विर्क एक सफल पंजाबी कहानीकार रहे हैं और कभी भी किसी विवाद से नहीं जुड़े। उन्होंने हमेशा ही स्वतंत्र लेखन को प्राथमिकता दी। वास्तव मे विर्क की कहानियां पंजाबी के साहित्य की अमर निधि है। कहानियों का विषय में दो पहलुयों का वर्णन करते बताया कि कहानियां सर्वभौमिक भी होती हैं और समकालीन भी होतीं हैं। कुलवंत सिंह की कहानियों को देखकर कहा कि कहानी कला जीवन काल से ही उत्पन हुई है। कहानियां मानव जीवन पर आधारित रहती हैं और उनके सच्चाई भी होती है। इस दौरान कहानियों के विषय, पात्र, वातावरण, भाषा शैली, संवादों पर विस्तार से चर्चा भी की गई। प्रो. रमिंदर कौर ने स्टूडेंट्स को बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। अंत में प्रिंसिपल सजय सरीन ने मुख्य वक्ता को सम्मानित किया।