पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलों से दिमाग तंदरुस्त रहता है : सेखड़ी

खेलों से दिमाग तंदरुस्त रहता है : सेखड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल में 9वीं कराटे चैंपियनशिप का आयोजन प्रिंसिपल रवनीत कौर की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य मेहमान विधायक अश्वनी सेखड़ी रहे। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि युवा वर्ग को शिक्षा के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि खेलों से दिमाग सेहत दोनों तंदरुस्त रहते हैं। युवा तंदरुस्त होगा तो देश अपने आप ही तरक्की करेगा। प्रिंसिपल रवनीत कौर ने कहा कि युवा ही देश की भावी पीढ़ी होते हैं। खेलों से मानसिक तौर पर युवाओं को मजबूत बनाया जा सकता है। कराटे प्रतियोगिता में मनमीत सिंह, मानवबीर सिंह, नवराज सिंह, सिरत कौर, हरबीर सिंह, वंश महाजन, महप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, समरथ नेब, जगजोरावर सिंह, शुभनूर कौर अपने-अपने वर्ग में फर्स्ट, सैकेंड और थर्ड रहे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्य मेहमान अश्वनी सेखड़ी ने सम्मानित भी किया। इस दौरान योगेश कुमार, डायरेक्टर स्पोर्ट्स भगत सिंह, सनप्रीत सिंह स्पोर्ट्स को-आर्डिनेटर और स्कूल का टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ शामिल था।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में शानदार प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करते हुए प्रिंसपील रवनीत कौर। भास्कर

खबरें और भी हैं...