पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेनटाइन डे पर विहिप नजर रखेगा : अग्रवाल

वेलेनटाइन डे पर विहिप नजर रखेगा : अग्रवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | विश्वहिन्दू परिषद वेलेंटाइन डे का विरोध करेगी और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक करेगी। जिला चेयरमैन रमेश अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा बताया कि वेलेंटाइन डे पश्चिमी सभ्यता में मनाया जाता है। युवा पीढ़ी पश्चिमी प्रभाव में आकर उनकी तरह समाज में बर्ताव कर रही है। इस तरह से भारतीय सभ्यता पर प्रहार कर देश की सभ्यता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

वेलेंटाइन डे पर विश्व हिन्दू परिषद पूर्ण रूप से इसका विरोध करेगी। शहर के हर पार्क, रेस्टोरेंट, जूस बार और होटलों पर कौंसिल की तरफ से अपने कार्यकर्ता भेज कर नजर रखेंगे। वेलेंटाइन के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई भी करवाई जाएगी। साथ ही कौंसिल की तरफ से युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक करवाया जाएगा ताकि युवा अपनी पुरातन सभ्यता के बारे में जान सकें।

खबरें और भी हैं...