शादी का झांसा दे युवती को ले जाने पर केस
बटाला | युवतीको बहला कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया गया है। भोली प|ी सुरिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शिवानी को रोहित कुमार पुत्र पाला राम निवासी अच्ली गेट शादी का झांसा दे कर कहीं ले गया। एएसआई सरवन सिंह ने बताया रोहित के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।