पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अजीत सिंह को शराबी कहने पर सिविल सर्जन की अकाल तख्त में शिकायत

अजीत सिंह को शराबी कहने पर सिविल सर्जन की अकाल तख्त में शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतकअजीतसिंह के परिवार ने श्री अकाल तख्त साहिब में सिविल सर्जन के खिलाफ शिकायत करके कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने शिकायत में में लिखा कि अमृतधारी सिख को सेहत विभाग ने शराबी की संज्ञा दी है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के सेक्रेटरी सुखदेव सिंह शिकायत लेकर सख्त कार्रवाई करनेे का भरोसा दिया है।

अजीत सिंह के बेटे साबी ने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब को दी शिकायत में बताया गया है कि उनके पिता ने 20 साल पहले अमृतपान छका था और वह हर धार्मिक समागम का नेतृत्व करते थे। उनका सारा परिवार अमृतधारी है। जब उनके पिता की पीलिया से मौत हुई तो गुरदासपुर के सिविल सर्जन ने प्रैस नोट जारी करके कहा कि उनकी मौत शराब पीने से हुई है कि पीलिया के कारण हुई है। साबी ने बताया कि उनके पिता जीवित रहते धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहे और दूसरों को गुरु सिख बनने के लिए प्रेरित करते रहे लेकिन उनके मरने के बाद उनको शराबी बोल कर कलंकित कर दिया गया। इससे पूरे परिवार सहित क्षेत्र के लोग दुखी है, अपने पिता को इंसाफ दिलाने और ऐसा इल्जाम लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवा ही दम लेंगे। इस मौके पर हरनेक नेकी और पार्षद पंकज भट्टी ने बताया कि वह पीलिया फैलने में जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ 12 फरवरी शुक्रवार को प्रदर्शन करेंगे और एसएसपी को शिकायत देंगे।

अजीत सिंह के परिवार से मुलाकात के दौरान सुभाष ओहरी से बात करते हरनेक सिंह नेकी और पार्षद पंकज भट्टी।

शहर के वार्ड नंबर 25 में पीलिया फैलने के बाद वीरवार को पहली बार अकाली दल की तरफ से जिला प्रधान ने मृतक अजीत सिंह के परिवार से मुलाकात करके दुख व्यक्त किया। जिला प्रधान सुभाष ओहरी ने कहा कि वह खडूर साहिब के उपचुनाव में बिजी है, 13 फरवरी के बाद इस मसले पर कार्यवाही करेंगे। वहीं वार्ड पार्षद ने कहा कि इलाके की समस्या के बारे कई बार अकाली नेताओं को बताया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रधान सुभाष ओहरी ने अजीत सिंह के परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया और खडूर साहिब में कैंपेन के लिए निकल पड़े। अजीत सिंह के घर पर उनसे शहर का हालात और उनके आज आने के बारे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह खडूर साहिब के उपचुनाव में कैंपेन में बिजी है, इसलिए नहीं सके। 13 फरवरी के बाद वह फ्री हो जाएंगे और लोगों को इंसाफ देने के लिए जोर लगाएंगे।

श्री अकाल तख्त साहिब में सेक्रेटरी सुखदेव सिंह को शिकायत सौंपते अजीत सिंह का परिवार

परिषद अधिकारियों ने काम नहीं किया, सेखड़ी ड्रामेबाजी कर रहे हैं : सुभाष ओहरी

बटाला| जिला अकाली प्रधान सुभाष ओहरी ने कहा कि विधायक अश्विनी सेखड़ी शहर में फैली बीमारी को लेकर राजनीति कर रहे हैं। लोगों को मिलने की पीछे उनकी राजनीति है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पीड़ित लोगों के साथ है और मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें शहर की स्थिति के बारे में बताया जाएगा। जिम्मेवार अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि परिषद और सीवरेज बोर्ड अगर चाहता तो हाथी गेट निवासियों को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। अकाली दल बटाला के प्रधान बलबीर सिंह बिट्‌टू ने कहा कि परिषद बनने के बाद कांग्रेस और भाजपा ने शहर का बहुत नुकसान किया है।

बता दें कि हाथी गेट क्षेत्र में पीलिया फैले 10 दिन हो गए है। पीलिया के कारण अजीत सिंह की हुई मौत की खबर ने प्रशासन को हिला कर रखा हुआ है। अजीत सिंह की मौत के बाद ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं। कांग्रेस विधायक अश्विनी सेखड़ी ने मंगलवार को क्षेत्र का जायजा लिया। जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया ने बुधवार शाम और आज जिला अकाली दल के प्रधान ने स्थिति का जायजा लिया।

बता दें कि नगर परिषद के कामों को लेकर अकाली दल हमेशा परिषद को घेरता रहता है लेकिन अब जब लोग बीमार हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई तो अकाली दल का एक भी नेता इलाके में नहीं पहुंचा। इस वार्ड के आजाद पार्षद पंकज भट्टी ने परिषद बनने में अकाली दल को समर्थन दिया था, उनके मन भी रोष है कि अकाली दल ने उनका साथ नहीं दिया

खबरें और भी हैं...