- Hindi News
- मनजीत बने पंजाब ओबीसी सैल के सीनियर उपप्रधान
मनजीत बने पंजाब ओबीसी सैल के सीनियर उपप्रधान
बटालाकांग्रेसके पूर्व कार्यकारी प्रधान मंजीत हंसपाल को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब ओबीसी सैल का सीनियर उपप्रधान नियुक्त किया है। कांग्रेस भवन में हुए साधारण समारोह में पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी फतेहजंग सिंह बाजवा और ओबीसी सैल पंजाब के चेयरमैन गुरदीप सिंह ने हंसपाल को नियुक्ति पत्र दिया।
मौके पर फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अच्छा काम करने वाले को उनका बनता सम्मान दिया है। इसी प्रकार मनजीत हंसपाल ने यूथ कांग्रेस और बाद में जिला कांग्रेस में हर बार अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उनको इस प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चेयरमैन गुरिंदर सिह ने कहा कि पार्टी को आने वाले दिनों और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर युवा नेताओं को सैल में ओहदे देकर सदस्य बनाकर साथ जोड़ा जा रहा है। मनजीत हंसपाल ने इस नियुक्ति पर खुशी प्रकट करते हुए कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया और जिम्मेदारी पूरी इमानदारी से निभाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर पंजाब एग्रो कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन रविंदर शर्मा, पं. हरिकृष्ण, बटाला कांग्रेस के पूर्व प्रधान कस्तूरी लाल सेठ, अमरीक सिंह मीका, सुखपाल सिंह लाली, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश वर्मा, बलविंदर सिंह लाडी, विशाल राजू, प्रेम युम्मन तथा जतिंदर माहना आदि उपस्थित थे।
मनजीत हंसपाल को नियुक्ति पत्र देते हुए फतेहजंग बाजवा और अन्य।