पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले पुल जरूरी : भाटिया, महाजन बोले राजनीति में कुछ छिपा नहीं रहता

पहले पुल जरूरी : भाटिया, महाजन बोले-राजनीति में कुछ छिपा नहीं रहता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके विकास के लिए आए 16 करोड़ रुपए से क्या डेवलपमेंट होनी है इसे लेकर अकाली और भाजपा में तनी हुई है। दूसरी तरफ जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि शहर के दोनों पुल और स्कूलों की नई इमारतें बनाई जाएं। भाटिया के मांगपत्र सौंपे जाने से बटाला भाजपा में ही विकास के नाम पर दो गट बनते जा रहे हैं। जहां पूर्व विधायक भाटिया की तारीफ करते हैं वहीं कौंसिल प्रधान का कहना है कि राजनीति में कुछ छिपा नहीं है।

शह को इस समय सड़कों गलियों की जरूरत है

नरेशमहाजन ने कहा कि अकाली दल जो कर रहा है वह सबके सामने है, मैं और कुछ नहीं बोलना चाहता। राजनीति में कुछ छिपा नहीं रहता है। शहर को इस समय सड़कों, गलियों नालियों की बहुत जरूरत है। पुलों और स्कूलों की इमारतों का निर्माण हम भी चाहते है। हमने खुद ड्रेनेज विभाग को लिखा कर जल्द पुल की मरम्मत और नया बनाने की मांग की है।

शहरवासियों की सुरक्षा का सवाल है

सुरेशभाटिया ने कहा कि अपनी मियाद पूरी कर चुके हंसली पुलों और सरकारी स्कूलों की इमारतों का बनना बहुत जरूरी है। शहर निवासियों और बच्चों की सुरक्षा का सवाल है। डीसी से भी मांग की है कि मुख्यमंत्री तक हमारी आवाज जाए और जल्द हमारे द्वारा बताए गए कामों पर काम शुरू हो सके। हमारा अकाली दल के साथ कोई लेना देना नहीं है। शहर की जरूरत के लिए आवाज उठाना हमारा फर्ज है।

भाटिया ने मांग-पत्र दे संजीदगी दिखाई है

पूर्वविधायक लोधीनंगल का कहना है कि हमरा प्रोजेक्ट था, यह पैसा कौंसिल में नहीं जाने देंगे। खस्ताहाल हो चुके हंसली पुलों से कोई हादसा हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा। भाटिया ने डीसी से हमारी जैसी मांग करके शहर के विकास में संजीदगी दिखाई है। रही बात पैसे की शायद 1 मार्च को डिप्टी सीएम यहां रहे हैं और वहीं तय करेंगे।

कौंसिल प्रधान नरेश महाजन और जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया के रिश्ते भी जग जाहिर हैं। दोनों में बनती नहीं है। कौंसिल की बैठक में भी एक बार अकालियों की तरफ 6 के करीब पार्षदों ने अपने ही प्रधान का विरोध किया था। तब भी अकाली दल ने इन पार्षदों की पीठ थपथपाई थी। अब फिर से सरकार की तरफ से आने वाली राशि को लेकर चाहे जिला प्रधान द्वारा कोई जिक्र नहीं किया गया।

जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया के नेतृत्व में चार दिन पहले एक प्रतिनिधिमंडल डीसी गुरदासपुर डॉ. अभिनव त्रिखा से मिला था और मेमोरैंडम देकर बटाला के हंसली पुल और धर्मपुरा कॉलोनी सरकारी स्कूल की खस्ताहाल इमारत को नया बनाने के साथ साथ कुछ अन्य विकास के काम करवाने के लिए कहा गया था। जहां एक तरफ भाजपा के कौंसिल प्रधान नरेश महाजन चाहते हैं कि पैसा बटाला की सड़कों और गलियों पर खर्च हो, वहीं जिला भाजपा प्रधान और उनकी टीम की तरफ से डीसी को दिया मांग पत्र कौंसिल प्रधान से मेल नहीं खा रहा। दूसरा अकाली दल की ओर से लखबीर सिंह लोधीनंगल ने शनिवार को प्रैस कांफ्रेंस में जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा था कि सारे भाजपाई एक जैसे नहीं है और भाटिया ने शहर की जरूरत के हिसाब से जो डीसी को लिखा है, उसकी वह प्रंशसा करते हैं।

खबरें और भी हैं...