बाबा जी...बीबी जी... हैप्पी वेलेंटाइन-डे
बाबा जी...बीबी जी... हैप्पी वेलेंटाइन-डे
बटाला | जगह...वृद्ध आश्रम। समय...सुबह 9.30 बजे... एकबड़े से हाल में कुर्सियों पर बुजुर्ग बैठे हैं। बच्चे हाल में आते हैं बुजुर्गों के पांव छूते हैं। उनकी पूजा करते हैं और उनसे आशिर्वाद लेते हैं िक हम अपने मां-बाप की सेवा करें और उनका नाम रौशन करें। बटाला के स्कूली बच्चों ने ऐसे मनाया वेलेंटाइन-डे। श्री योग वेदांत सभा सदस्यों और आश्रम के इंचार्ज मास्टर कुलदीप शर्मा ने बच्चों को भारतीय संस्कृति संस्कारों के बारे जानकारी दी। इस मौके समिति प्रधान अशोक अग्रवाल, मंगा भाई, नरेश शर्मा, कुनाल शर्मा, प्रेम कुमार, अक्षित, राहुल भी शामिल थे।