चलती कार को आग लगी, चालक सेफ
जालंधररोड हंसली पुल पुलिस नाके पास एक फीयट कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुला कर आग पर काबू पाया जा सका।
गुरसेवक सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह निवासी रईया ने बताया रविवार सुबह वह बटाला से अपनी कार को ठीक करवा कर वापस गांव जा रहा था। रास्ते में कार में से कुछ तकनीकी खराबी आने से वह वापस मैकेनिक के पास बटाला रहा था। हंसली पुल नाके के पास कार के बोनट में से आग की तेज लपटें निकलनी शुरू हो गईं। जैसे ही उसने कार रोकी तो एकदम आग भड़क उठी। आग देख कर वह कार से बाहर निकल आया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग में काबू पाया।