पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | भारतीयजनता युवा मोर्चा की तरफ से सिटी प्रधान गौरव सेठ की अध्यक्षता में गांधी चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाकर रोष व्यक्त किया। मोर्चा ने दिल्ली में जेएनयू के छात्रों की तरफ से भारत विरोधी नारे लगाने के बाद राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर रोष व्यक्त किया गया।

भाजयुमो के सिटी प्रधान गौरव सेठ ने कहा कि दिल्ली में जेएनयू के छात्रों की तरफ से भारत विरोधी नारे लगाए गए, जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आरोपी छात्रों के समर्थन में उतर आए। एेसा कर राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि वह देश विरोधी गतिविधियां करने वालों के साथ हैं। इसी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। मोर्चा सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी से अपील की कि वह भारत विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

खबरें और भी हैं...