पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस नाकों पर तीन व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार

पुलिस नाकों पर तीन व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेनाकों पर तीन लोगों को नशीले पदार्थाें के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए गए है। थाना श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि ढप्पई नहर के पुल के पास लगाए नाके पर रिंकू नामक युवक को 5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

उधर, शेखुपुर कलां के पास थाना सदर की पुलिस द्वारा लगाए नाके पर हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने गुरमेज सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव शेखुपुर को 75 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना किला लाल सिंह के एएसआई सुच्चा सिंह ने बताया पुलिस पार्टी की ओर से गांव तारा गड़ के पास लगाए नाके पर बलविंदर सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी गांव धौलपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बलविंदर सिंह के पास से 80 गोलियां एल्प्रेक्स बरामद हुई।

खबरें और भी हैं...