पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि
बटाला | पंडितदीनदयाल उपाध्याय चेरिटेबल सभा नेे कम्युनिटी हाल खजूरी गेट में श्रद्धांजलि समारोह करवाया, जिसकी अध्यक्षता कृष्ण बलदेव सूरी ने की। समारोह में मुख्य मेहमान पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल थेे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार गरीबों के विकास के लिए किए कार्य सराहनीय रहे। इस कारण भारतीय जनता पार्टी का विशाल संगठन आज दिखाई दे रहा है। सभा के संयोजक देवेन्द्र पाल ने बताया कि दीनदयाल 1951 से लेकर 1967 तक भारतीय जनसंघ के महामंत्री बने रहे। भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष 1968 में बनाया गया और 11 फरवरी 1968 को ट्रेन में सफर करते समय मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास रात को अज्ञात लोगों नेे पंडित जी का कत्ल कर दिया।
इस दौरान ऋषिदत्त गुलाटी, जेएन शर्मा, अशोक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, हनी मित्तल, केवल मेहता, सोहन लाल प्रभाकर, आरके गुप्ता, वलैती राम, अशोक मोदगिल, सुरेश भाटिया जिला बटाला भाजपा प्रधान, परिषद प्रधान नरेश भाटिया, मुनीश, वीरेंद्र शर्मा, अनूप आनंद, राघव शर्मा, एडवोकेट परमजीत, विशाल महाजन, विनय महाजन, जतिंद्र मल्होत्रा विहिप जिला अध्यक्ष, गीता शर्मा, त्रिवेणी चौहान ने भी पंडित दीनदयाल को पुष्प श्रद्धांजलि देकर याद किया।
संबोधित करते मास्टर मोहन लाल।