शिक्षा क्षेत्र में बढ़ने के लिए तकनीक जरूरी
जेम्सकैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन डे प्रिंसिपल पुष्प राज सोनी की अध्यक्षता में मनाया गया। समारोह के दौरान स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यातिथि बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मुकेश कुमार रहे, जबकि चेयरमैन राजिंदर सिंह संघा तथा डायरेक्टर मनजीत कौर संघा विशेषातिथि थे। मुख्यातिथि मुकेश कुमार और प्रिंसिपल ने 90 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दीं।
समारोह की शुरूआत मुख्यातिथि मुकेश कुमार ने ज्योति प्रज्वलित कर की और कहा आधुनिक तकनीक के चलते जमाने के साथ चलना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई तकनीक को अपनाना जरूरत बन चुकी है। शिक्षण संस्थाएं तकनीक को बच्चों तक पहुंचा कर उनके लिए सुअवसर प्रदान करती हैं।
प्रिंसिपल पुष्पराज सोनी ने कहा कि समारोह को अयोजित करने का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र मे हो रही परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को विश्व स्तरीय मापदंडों के अनुसार आधुनिक तारीके से शिक्षा दी जा सके। इस तरह का समारोह जिला गुरदासपुर मे पहली बार आयोजित किया गया है। इस दौरान कोआर्डिनेटर हृदयजीत सिंह, प्रितपाल कौर, अलका सेखड़ी स्कूल का टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ भी शामिल था।
स्टूडेंट्स के साथ मुख्यातिथि मुकेश कुमार और प्रिंसीपल पुष्पराज।