पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब को फिर आतंकवाद में धकेलने की कोशिश कर रही ‘आप’ : योगराज

पंजाब को फिर आतंकवाद में धकेलने की कोशिश कर रही ‘आप’ : योगराज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेनाबालठाकरे के प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा ने कहा कि दिल्ली में जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में माहौल खराब करने चाहते हैं।

सिनेमा रोड पर शिवसेना के दफ्तर में योगराज शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में हिंदू-सिख एकता को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जिसे शिवसेना सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब का माहौल खराब करने के लिए केजरीवाल और उसकी पार्टी हथकंडे अपना रही है। हाल ही में केजरीवाल द्वारा भिंडरावाला का जन्मदिन मनाए जाने का बयान दिया है। केजरीवाल पंजाब को दोबारा आतंकवाद की तरफ धकेलने की कोशिश कर रहे है। योगराज शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी नारे लगाने वालों को बचाने वाले लोगों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे से कोई देश विरोधी बोल सके।

उन्होंने कहा कि शिवसेना किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है लेकिन देश विरोधी कोई भी काम बर्दाश्त नहीं करेगी। शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। बैठक में प्रदेश के सीनियर उप प्रधान रमेश नैयर, महासचिव जोगिंदर पाल जग्गी, विक्की त्रेहन, शम्मी नैयर, सुनील शर्मा और अखिल गलहोत्रा भी शामिल थे।

भाजपा बटाला के प्रधान सुरेश भाटिया बैठक के दौरान बातचीत करते।

बटाला | भारतीयजनता पार्टी की बैठक जिला बटाला के प्रधान सुरेश भाटिया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। प्रधान सुरेश भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में जाकर देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करके शहीदों का अपमान किया है। सैनिक सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान देकर सीमा की रक्षा करते हैं और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हैं। वहीं कुछ लोग रहते भारत में हैं और गुण पाकिस्तान के गाते हैं। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उन लोगों को समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा की देश को वोट के नाम पर बांटने की कोशिश की है और इस पार्टी के नेताओं का देश भक्ति, देश की सुरक्षा के साथ कुछ लेना देना नहीं है। संसद हमले का मास्टर माइंड अफजल गुरु का जेएनयू की तरफ से महिमा मंडल किया गया। यह देश द्रोह नहीं तो क्या है। राहुल गांधी ने देश विरोधी नारे लगाने वालों के समर्थन में आकर देश के साथ धोखा किया है। इस लिए राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरन दीपक भाटिया, अभिनव मल्होत्रा, सिविल लाइन मंडल प्रधान रकेश भट्टी, शहरी प्रधान धर्मवीर ढल्ल, विजय पहलवान पूर्व मंडल प्रधान, रवि शर्मा भी मौजूद थे।

बैठक में संबोधित करते शिवसेना के प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा और उप प्रमुख रमेश नैयर।

खबरें और भी हैं...