वादे पूरे होने पर सरकार के खिलाफ जताया रोष
बटाला | स्टेटगरीब वेलफेयर फेडरेशन की बैठक सती लक्ष्मी समाधि पार्क में हुई, जिसकी अध्यक्षता सिटी प्रधान बचन लाल ने की। फेडरेशन ने सरकार द्वारा चुनाव के दौरान गरीबों को घर बना कर देने का किया वादा पूरा करने पर रोष जताया और अपील की कि कच्ची छत वाले घरों का सर्वे कर उन्हें ग्रांट जारी की जाए।
प्रधान बचन लाल ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगों के घरों की कच्ची छतों के लिए दी जाने वाली ग्रांट सराहनीय है लेकिन सरकार को चाहिए कि जो गरीब लोग इस ग्रांट से वंचित रह गए हैं उनका सर्वे करके उन्हें अपनी छत पक्की करवाने के लिए ग्रांट जारी की जाए। फेडरेशन के सदस्यों ने मांग करते कहा कि चुनाव के दौरान सरकार द्वारा गरीबां को घर बनाने के लिए पांच मरले जमीन देने का वादा किया था, उसे पूरा किया जाए। किराए पर रहते गरीबों के लिए जमीन का इंतजाम किया जाए और आसान किश्तों पर मकान बना कर दिए जाएं ताकि वे किराए से बच सकें। बैठक में किशना देवी, सुमन शर्मा, किशन सिंह, कौशल्या देवी, बीबी बचन कौर, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह, कंवलजीत सिंह मौजूद थे।