सुखबीर के सामने खोलेंगे अधिकारियों की लापरवाही का चिट्ठा : लोधीनंगल
वार्ड 25 में फैले पीलिया को लेकर पहली बार अकाली दल ने प्रेस कांफ्रैंस कर कौंसिल चलाने वाले कांग्रेसी और भाजपाइयों को आड़े हाथों लिया गया। इस मामले को जल्द डिप्टी सीएम के ध्यान में लाए जाने का भरोसा दिया गया। साथ यह भी संकेत दिया गया कि सभी भाजपाई एक जैसे नहीं हैं।
पूर्व अकाली विधायक हलका बटाला के इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल ने कहा कि खडूर साहिब के चुनावों में व्यस्त होने के कारण वह पहले नहीं सके, लेकिन मामले की सारी जानकारी उनके पास समय पर आती रही है। वह इस सारे मामले में परिषद और उसको चलाने वालों को जिम्मेदार बताते हैं, क्योकि सारे शहर की जिम्मेदारी परिषद की है, इसी प्रकार सीवरेज बोर्ड भी इन लोगों के पीड़ित होने में जिम्मेदार है। किस प्रकार अफसरों ने लापरवाही बर्ती और लोगों के सामने समस्या खड़ी कर दी।
उन्होंने कहा कि पहले विभाग वाटर सप्लाई करते समय उसमें क्लोरीन मिलाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से अधिकारी ब्लीचिंग पाऊडर मिला रहे हैं, जिससे लोगों की हालत तो बिगड़नी ही थी। वहीं सीवरेज लीकेज और वाटर सप्लाई की लीकेज में भी अधिकारियों की लापरवाही है। लोधीनंगल ने कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। लोगों को हुई परेशानी के लिए किसी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शेंगे नहीं। चाहे उनको इसके लिए किसी हद तक जाना पड़े। वह इस पूरे मामले जानकारी डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के ध्यान में ला रहे हैं और शायद डिप्टी सीएम आने वाले 15 दिनों के भीतर बटाला भी रहे हैं। परिषद और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों की सारी घपलेबाजी को उनके सामने लाया जा रहा है। क्योंकि सरकारी कामों और उनके खर्चों का रिकार्ड उनके पास है और जिसको सीएम के सामने पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अश्विनी सेखड़ी ने अपनी किरकिरी बचाने के लिए अब उस क्षेत्र में मारे मारे फिर रहे हैं, लेकिन इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिला अकाली दल के प्रधान सुभाष ओहरी ने कहा कि अकाली दल को हमेशा दोनों ही पार्टियां बदनाम करती रही हैं, लेकिन सारा सच जनता जानती है। वह गुमराह होने वाले नहीं है। अकाली दल शहर की समस्या और विकास के लिए वचनबद्ध है।
बटाला पॉलिटिक्स| लोधीनंगलने कहा कि पीलिया के लिए अधिकारियों के साथ कौंसिल चलाने वाले कांग्रेसी और कुछ भाजपाई भी जिम्मेदार हैं। उनके साथ जिला प्रधान सुभाष ओहरी, शहरी प्रधान बलबीर बिट्टू भी मौजूद थे।
विभाग कोई कमी नहीं छोड़ रहा : एसडीओ
दूसरीओर एसडीओ सीवरेज बोर्ड ने कहा कि लखबीर सिंह लोधीनंगल ने पता नहीं कैसे बोल दिया कि पानी में क्लोरीन की जगह ब्लीचिंग पाउडर मिलाया जा रहा है। विभाग की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही।
लोधीनंगल ने कौंसिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैसे तो परिषद को भाजपा और कांग्रेस चला रहे है, लेकिन सारी भाजपा का दोष नहीं है। कुछ लोगों की सोच अच्छी है और वह जनता की समस्या और उनकी जरूरत को समझते हैं। उन भाजपाइयों की प्रशंसा की जाती है जो शहर के हित में सोच कर कुछ कुछ करते रहते हैं। लोधीनंगल ने चाहे इस मामले में उन भाजपाइयों का नाम नहीं लिया, जिनकी उन्होंने तारीफ की है। लेकिन इस बात को सभी जानते है कि भाजपा का एक वर्ग है जो परिषद चलाने वाले भाजपाइयों के उलट है और कुछ महीने पहले उन भाजपाइयों ने भी अपना विरोध परिषद के खिलाफ जताया था।