साउथ सिटी वासियों ने भाटिया को बताई सीवरेज की समस्या
भारतीय जनता पार्टी सिविल लाईन मंडल की मीटिंग साउथ सिटी में प्रधान राकेश भट्टी के नेतृत्व में हुई। मीटिंग में जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया विशेष तौर पहुंचे, जहां लोगों ने उनको क्षेत्र में जन समस्याओं बारे में बताया। सुरेश भाटिया जब मीटिंग में पहुंचे तो कालोनी निवासियों ने उन्हें बताया कि काफी समय से सीवरेज की समस्या रही है। बहुत बार सीवरेज रुक जाता है और मेन होल से गंदा पानी गलियों में भर जाता है यहां तक कि फिर सीवरेज बैक स्पोर्ट करते हैं।
समस्या सुनने के बाद भाटिया ने सीवरेज बोर्ड के एसडीओ जुगल किशोर को वहां बुलाया और जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा, सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन से भी बात की गई। भाटिया ने कहा कि जहां जहां समस्या रही है वहां पर जाकर समस्या जान कर कोशिश की जा रही है कि अधिकारियों के ध्यान में लाया जाए और समाधान किया जाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान धर्मवीर ढल्ल, वाइस प्रधान अभिनव मलहोत्रा, नरिंदर त्रिपाठी, एसपी अग्रवाल, सलिल महाजन, हरिकृष्ण, बॉबी, राजेश, रजनीश, दिनेश, पुनीत बांसल, राजेश पुरी, मनदीप हांडा, सुरेश महाजन तथा अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।
लोगों से बातचीत करते हुए जिला भाजपा प्रधान सुरेश भाटिया अन्य