पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएचओ की कार से उतरवाई नीली बत्ती

एसएचओ की कार से उतरवाई नीली बत्ती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा के एसएचओ आए थे समारोह में भाग लेने

भास्करसंवाददाता | बटाला

बटाला पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मोगा के एक पुलिस इंस्पेक्टर की प्राइवेट कार से नीली बत्ती उतरवा दी। इंस्पेक्टर एक समारोह में भाग लेने आया था। पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर किसी ने शिकायत की थी। इसके बाद हमें इंफार्मेशन आई। काहनूवान रोड पर जाकर देखा तो लुधियाना नंबर की एक सफेद स्विफ्ट कार पर नीली बत्ती लगी हुई थी। गाड़ी मोगा के एक थाने के इंचार्ज नरिंदर सिंह की निकली। वह यहां गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम में आए हुए थे। इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह के गनमैन से पूछताछ के बाद उसकी नीली बत्ती उतरवा दी गई और बटाला पुलिस अधिकारियों को जानकारी दे दी गई। पता चला है कि इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह दो दिन पहले ही मोगा में एसएचओ तैनात हुए थे।

गनमैन से बात करते हुए प्रकाश सिंह। (इनसेट) बत्ती लगी गाड़ी।

खबरें और भी हैं...