पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिड डे वर्करों ने मांगा एक साल का मान भत्ता

मिड-डे वर्करों ने मांगा एक साल का मान भत्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की बटाला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान परमजीत कौर, पलविंदर कौर, बलजीत कौर और पंजाब सुबार्डीनेट सर्विस फैडरेशन के नेता गुरप्रीत सिंह रंगीलपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया।

प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि सरकार मिड-डे मील कर्मियों को जानबूझ कर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्करों को 10 महीने की जगह 12 महीने का मान भत्ता दिया जाए, मैडिकल बीमा योजना लागू की जाए, मिड-डे मील के तहत आने वाले बच्चों को मुफ्त वर्दी दी जाए, बंद सेंटरों के वर्करों को पास ही के सेंटरों में एडजस्ट किया जाए आदि मुख्य मांगें हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार सरकार को अपनी मांगें बता चुकी है, लेकिन इन मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। यूनियन कई बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तक कर चुकी है। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उनकी मांगें लागू नहीं की गईं तो अंदोलन तेज कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकारी की होगी। इस दौरान वीर कौर, नीलम, उर्मिला, बलजीत कौर, वीना कुमारी, राज रानी, बेबी, जसबीर कौर, जोगिंदर कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर और कुलविंदर कौर उपस्थित थीं।

गांधी चौक बटाला में मिड-डे-मील वर्कर्स सरकार का पुतला जलाते हुए। भास्कर

खबरें और भी हैं...