पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवरेज बोर्ड के खिलाफ किया प्रदर्शन

सीवरेज बोर्ड के खिलाफ किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नंबर पच्चीस के लोगों ने शनिवार को इलाके में सीवरेज व्यवस्था को लेकर सीवरेज बोर्ड के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

लोगों ने कहा कि पिछले कई महीनों से मोहल्ले में सीवरेज व्यवस्था ठप होने से गंदा पानी जमा हो जाता है, शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा। वार्ड नंबर 25 के ठठियारी गेट के रमेश कुमार, विद्या रानी, तेजबीर सिंह, दर्शनार रानी, कुलदीप राज, हेमराज, सोनू, टीनू पुष्पा रानी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से गली में सीवरेज व्यवस्था ठप है। घरों का गंदा पानी सीवरेज में जाकर बैक जाता है। इस कारण मोहल्ले की नालियों में पानी जमा होकर बदबू मारता है। मोहल्ला निवासियों ने कहा कि पहले ही गंदे पानी के कारण पीलिया फैला हुआ है। इस कारण मोहल्ले में किसी बीमारी के फैलने का डर बना हुआ है। कई बार सीवरेज अधिकारियों को समस्या के बारे में बताया लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी और समस्या वहीं की वहीं है।

वार्ड नंबर 25 के लोग प्रदर्शन करते हुए। भास्कर

खबरें और भी हैं...