जमानत पर रिहा व्यक्ति अवैध शराब समेत काबू
बटाला | पुलिसने नाके के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी जमानत पर रिहा हो गया। थाना सदर पुलिस के एएसआई परगट सिंह ने बताया कि धीर मोड़ के पास नाके के दौरान डेविड पुत्र किशन चंद निवासी गांव सुनइया से तलाशी के दौरान 6750 एमएल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।