पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया

सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | स्टूडेंटवेलफेयर फैडरेशन सोसायटी ने जरूरतमंद लोगों को मासिक राशन वितरित किया। सोसायटी ने 126 लोगों को राशन और 200 बच्चों को कापियां वर्दियां बांटी। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान एसपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह सरोया थे। सोसायटी के प्रधान मास्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद इंसान की समय पर की गई सहायता का उसे फायदा मिलता है। इससे परमात्मा भी खुश होते हैं। इस लिए हमें जरूरतमंद की सहायता जरूर करनी चाहिए। एसपी गुरजीत सिंह सरोया ने कहा कि जिंदगी में जाने कब किसे कहां किस चीज की जरूरत पड़ जाए किसी को नहीं पता। सोसायटी द्वारा पिंकी को व्हीलचेयर भी दी गई। इस दौरान दिलबाग सिंह, यशपाल, रजिंदर कुमार, सतिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, वरिंदर कुमार, नरेश कुमार, हरभजन सिंह, हरजीत सिंह, वंदना मोदगिल, तजिंदर कौर, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, हर्ष और राजीव मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...