पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहू की हत्या कर लाश बड़े भाई के घर के पीछे फेंकी

बहू की हत्या कर लाश बड़े भाई के घर के पीछे फेंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बटाला/श्री हरगोबिंदपुर/काहनूवान

तीनदिनपहले दवा लेने गई महिला की लाश गांव के रजवाहे से रविवार को मिली है। पुलिस ने हत्या का मामला किया है। गांव मठोला की रहने वाली विधवा सुखबीर कौर (38) शुक्रवार घर से दवाई लेने की बात कह कर निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। सुखबीर के लापता होने की सूचना उसके मायके पहुंचने पर उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ सुरिंदर मोहन ने बताया कि गांव सठियाला के रहने वाले दयाल सिंह ने शनिवार को सुखबीर कौर के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार को सुखबीर कौर अपने लिए दवाई लाने डाक्टर के पास गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। दयाल सिंह के अनुसार वापस नहीं आने पर उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार को उसे सूचना मिली कि गांव के पास ही रजवाहे में एक महिला की लाश पड़ी है। उसने जाकर देखा तो लाश उसकी बेटी सुखबीर कौर की ही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच लाश को रजवाहे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति सतनाम सिंह की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। पिछले काफी समय से वह आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर काम कर रही थी। उसका 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। एसएचओ ने बताया कि लाश पर कई जगह तेजधार हथियार के निशान है। पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरदासपुर सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए मायके के लोग।

चाल-चलन सही होने के शक में गला घोंटा

भास्करन्यूज | गुरदासपुर

गांवजोईयांमें बहू का चाल-चलन सही होने के शक पर ससुरालियों ने उसकी चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर लाश बड़े भाई के घर के पीछे फेंक दिया। सदर पुलिस ने आरोपी पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ धारा 302, 120 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है। जबकि देवर फरार है।

मृतका के चचेरे भाई और गांव सरजेचक्क के सरपंच प्रभजोत सिंह ने बताया कि उसकी बहन बलजीत कौर पुत्री गुरदेव सिंह की शादी आठ साल पहले गांव जोईयां के गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद बलजीत कौर दो बच्चों को जन्म दिया। पिछले कुछ समय से ससुर दव