- Hindi News
- बटाला में जागरण 17 को, आएंगे नरेंद्र चंचल और वडाली
बटाला में जागरण 17 को, आएंगे नरेंद्र चंचल और वडाली
बटाला | न्यूएकता क्लब की ओर से 17वां भगवती जागरण 17 अक्तूबर को करवाया जाएगा। क्लब के प्रधान धीरज कुंदरा ने बताया कि जागरण में नरिंदर चंचल लखविंदर वडाली मां की महामाई का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि जागरण रामतीर्थ रोड पर डीएवी कॉलेज स्टेडियम में होगा। जागरण में मुख्यातिथि के तौर पर पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर एसएसपी बटाला मनमिंदर सिंह होंगे। इस मौके पर चेयरमैन संदीप बांसल, सरप्रस्त अजय ऋषि, जनरल सेक्रेटरी वरिंदर शर्मा बिल्लू, अालोक कौड़ा, सेक्रेटरी कपिल कुंदरा, राजीव सरीन, विनय पूंगा, गौरव सोढी, लाली नैय्यर, पवन बजाज अन्य उपस्थित है।