पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोग्य भारती ने अर्बन अस्टेट में औषधीय पौधे लगाए

आरोग्य भारती ने अर्बन अस्टेट में औषधीय पौधे लगाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोग्यभारतीने रविवार को अर्बन अस्टेट में मेडिसिनल पौधे लगाए। आरोग्य भारती,उत्तर क्षेत्र के महामंत्री डा. अमर बहादुर ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। सदस्यों और अतिथियों ने अर्बन अस्टेट में नीम,सुखचैन,बबूल और गलोए सहित अन्य औषधीय महत्व के पौधे लगाए।

आरोग्य भारती के प्रधान डा. नरिंदर खुल्लर ने बताया कि आरोग्य भारती के माध्यम से लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि लोगों को अदरक,हलदी सहित रसोई में उपलब्ध रहने वाले मसालों के औषधीय गुणों की जानकारी देने के इलावा जंक फूड से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डा. खुल्लर ने पेरेंट्स से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को जंक फूड खाने और खाना खाते समय टीवी देखने से मना करें।

उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों की सेहत की जांच की गई और दवाईंया दी गई। इस मौके पर आरोग्य भारती के स्थानीय सचिव डा. सजल उप्पल, वित्त सचिव संजीव शर्मा, उपप्रधान प्रो. अश्विनी कांसरा, शाम लाल मलहोत्रा, डा. अरविंद कालिया, मुनीष सानन मौजूद थे।

अर्बन अस्टेट में पौधे लगाते आरोग्य भारती के पदाधिकारी