पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप ने कराया भ्रूण हत्या और फर्स्टएड पर सेमिनार

भाविप ने कराया भ्रूण हत्या और फर्स्टएड पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | भारतविकास परिषद ने हिमालय कालेज आफ एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी में भ्रूण हत्या और फस्ट एड पर सेमिनार करवाया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान शिव गौतम ने की। सेमिनार में कालेज के चेयरमैन राकेश सैनी बतौर मुख्यातिथि और दिव्य ज्योति जाग्रित संस्थान से आई साध्वी रुपेश्वरी भारती बतौर विशेष आतिथि के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर साध्वी रुपेश्वरी भारती ने कहा कि नारी कोमल है पर कमजोर नहीं और यही संदेश समस्त युवा शक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। नरिंदर कुमार सोई ने कन्या भ्रूण हत्या पर कविता बोली। इस मौके पर कालेज की प्रिंसिपल रंजू सैनी, सत्यापाल गुप्ता, प्रेम खोसला, रमेश शर्मा, सत्यपाल शर्मा, इंद्रजीत बाजवा, एसके खन्ना, जोगिंदर मौजूद थे।