पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालियां झपटने की कोशिश करने वाले दो पर केस दर्ज

बालियां झपटने की कोशिश करने वाले दो पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला | मोटरसाइकिलपर पति के साथ घर जा रही महिला के कानों से सोने की बालियां झपटने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना घुमान के एसआई सुरिंदर सिंह ने बताया शनिवार को गांव धीरा की कुलवंत कौर पति जर्मन सिंह के साथ नाग देवता के स्थान पर माथा टेकने गई थी। वापसी पर जब दंपति गांव कंडीला के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो व्यक्तियों ने कुलवंत कौर के कानों से सोने का बालियां झपटने की कोशिश की पर असफल रहने पर भाग निकले। एसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज करके जांच की तो लुटेरों की पहचान गुरवेल सिंह और जस्सु वासी गांव धीरा के तौर पर हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है पर वे अभी फरार है।