- Hindi News
- पुलिस ने विधवा की हत्या के आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने विधवा की हत्या के आरोपियों को हिरासत में लिया
बटाला |थाना श्रीहरगोबिंदपुर के गांव मठोला में हुई विधवा की हत्या के आरोपियों की पुलिस ने हिरासत में ले ली है लेकिन पुलिस अधिकारी इसका खुलासा अभी नहीं कर रहे। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो लोगों को काबू किया है। बताया गया है कि उक्त लोगों ने गलत इरादे से बहाना बनाकर मृतका को अपने घर बुलाया था लेकिन उनकी बुरी नीयत भांप कर मृतका ने शोर मचाने की धमकी दी तो उन्होंने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में लाश को गांव के रजवाहे में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को उसकी लाश बरामद की थी। गांव मठोला की रहने वाली विधवा सुखबीर कौर शुक्रवार को घर से दवाई लेने के लिए निकली थी और वापस नहीं लौटी।