दो सौ ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार
बटाला | गांवपारोवाल के नजदीक पुलिस ने नाके पर एक युवक को गिरफ्तार करके उससे दो सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। थाना घनिए के बांगर के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव पारोवाल की नहर के घराट के पास नाका लगाया हुआ था, वहां एक संदिग्ध युवक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उससे दो सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।