पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर सेमिनार

स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला| भारतविकास परिषद ने अपने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर सेमिनार लगाया। आर्य समाज स्कूल ओहरी चौक में लगाए सेमिनार में परिषद के प्रधान सुभाष गोयल और स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया सच्चर विशेष तौर पर शामिल हुए। मुख्य वक्ता प्रो. शिव राजन पुरी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और दर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी जी ने सर्वधर्म की बात करते हुए कहा था कि सभी धर्म शांति और सद्भावना सिखाते है। हिंसा की किसी भी धर्म में जगह नहीं है। उन्होंने कहा था कि मेरे देश के लोग ही मेरे देवी देवता है। स्वामी जी ने हर काम को एकाग्रता से करने के लिए कहा था।

उन्होंने यह भी कहा था कि मुसीबत से भागना नहीं चाहिए बल्कि मुकाबला करना चाहिए। कार्यक्रम में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के तहत स्कूल की छात्राओं ने अपने टीचर्स का सम्मान किया। प्रिंसिपल सोनिया सच्चर ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर परिषद के सचिव पदम कोहली, राजिंदर अग्रवाल, रविंदर हांडा, रमेश त्रेहन, कमल अग्रवाल, टीपीएस काहलों, डा. अरविंद कालिया, राकेश जुल्का और प्रवीण त्रेहन आदि मौजूद थे।

भाविप के कार्यक्रम में प्रिंसिपल सोनिया सच्चर का सम्मान करती छात्रा और परिषद के पदाधिकारी।