पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीयूसी कालेज के स्टूडेंट्स ने ब्लड बैंक के लिए ब्लड डोनेट किया

बीयूसी कालेज के स्टूडेंट्स ने ब्लड बैंक के लिए ब्लड डोनेट किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीयूसीकालेजके एनएसएस विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। प्रिंसिपल डा. एडवर्ड मसीह की प्रधानगी में लगाए कैंप में एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. ललित कुमार और यूथ रैडक्रास के कोआर्डिनेटर प्रो. नीरज शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। कैंप की शुरूआत प्रो. हरप्रभदीप सिंह ने ब्लड डोनेट करके की। सिविल अस्पताल के ब्लड ट्रांसफ्यूजन अधिकारी डा. संजीव भल्ला की टीम ने कैंप का संचालन किया।

डा. भल्ला ने कहा कि कालेज ने कैंप लगाकर सराहनीय काम किया है, इससे स्टूडेंट्स को ब्लड डोनेट करने की प्रेरणा मिलेगी। डा. भल्ला ने बताया सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में अचानक खून की कमी होने के कारण यह इमरजेंसी कैंप लगाया गया है। इससे ब्लड बैंक में खून की कमी पूरी होगी, जिससे कई कीमती जानें बचाई जा सकेंगी। प्रिंसिपल डा. एडवर्ड मसीह ने ब्लड डोनेट करने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. डा. रजनी बाला, प्रो. अनु, डा. सुषमा शर्मा, डा. सैमुअल गिल, प्रो. अमानत मसीह, प्रो. दिलबाग सिंह, प्रो. परमिंदर कौर, दासमल, मेजर मसीह, नवजोत कौर, जतिंदर कौर, तमन्ना, इलाहा, निश्चय, चरणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, करण पाल, किरण, दानिश, करणजोत सिंह और निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।

बीयूसी कालेज में कैंप में ब्लड डोनेट करते स्टूडेंट्स, साथ है प्रिंसिपल एडवर्ड मसीह, डा. भल्ला और प्रो. नीरज।