सुविधा केंद्र की सेवाओं बार बताया
कादियां | सोमवारको सुविधा केंद्र में डीएसपीसीपी बटाला सुच्चा सिंह की अध्यक्षता में सेमिनार लगाया गया। सेमिनार में सुविधा केंद्र के इंचार्ज एएसआई प्रेम सिंह ने सुविधा कमेटी के सदस्यों और लोगों को केंद्र में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने धारा 354 में किए संशोधन के बारे में बताया कि इस धारा के अंतर्गत जहां पहले सजा दो साल की थी, वह बढ़ा कर 3 से 7 साल कर दी गई है। इसके अलावा धारा 376 में किए संशोधन के बारे बताया गया कि इस धारा के सभी जुर्म जमानत अयोग्य कर दिए गए है। महिलाओं पर किसी भी अत्याचार संबंधी महिला को थाने में आने की जरूरत नहीं बल्कि जांच अधिकारी खुद घर जा कर महिला के बयान लेगा या महिला द्वारा निश्चित जगह पर निश्चित किए व्यक्ति के सामने शिकायत कर सकती है। इस मौके पर एचसी तृप्त सिंह, जोगिन्द्र सिंह संधू, नरिंदर सिंह, एमसी हरभजन सिंह, चमन सिंह, अब्दुल कमेटी सदस्य सहित लोग मौजूद थे।