प्रभजोत और अमरदीप ने सजाई सुंदर दस्तार
कस्बाकलानौरके नौजवानों द्वारा गठित स्टेप फारवर्ड यूथ क्लब ने गुरुद्वारा बाबा कार के मुख्य प्रबंधक बाबा महल सिंह के सहयोग से सुंदर दस्तार सजाओ मुकाबले करवाए, जिसमें 50 से ज्यादा नौजवानों ने भाग लिया। इस मुकाबले में हरप्रीत सिंह बटाला और गुरविंदर सिंह गुग्गु ने जजमेंट की। 7-16 आयु वर्ग के ग्रुप मेंं पवित्र सिंह पहले प्रभजोत सिंह दूसरे और प्रभदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 17-25 आयु वर्ग के ग्रुप में अमरदीप सिंह पहले, करनबीर सिंह दूसरे और नवजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
नौजवानों और संगत को संबोधित करते हुए बाबा महल सिंह ने कहा कि आज के समय में सिख नौजवान सिखी सरूप का त्याग कर अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे है। उन्होंने कहा कि सिखों ने लंबी जद्दोजहद से दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है, लाखों की भीड़ में सुंदर दस्तार की वजह से सिख दूर से ही पहचाना जाता है जबकि आज के समय में सिख युवक दस्तार सजाने की जगह टोपी पहन कर सिखी की बेअदबी कर रहे है। इस लिए दस्तार सजाने के मुकाबले और सिखी सरूप के लिए युवा पीढ़ी का जागरूक करना समय की अहम जरूरत है। विजेता रहे बच्चों को बाबा महल सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह काहलों, सैंडी अग्रवाल, डा. अमरीक सिंह, गुरशरणजीत सिंह पुरेवाल, जगपरमप्रीत सिंह प्रधान स्टेप फारवर्ड यूथ क्लब, गगन काहलों, गुरविंदर सिंह, केवल काहलों, जस दयोल आदि मौजूद थे।
सुंदर दस्तार सजाओ प्रतियोगिता के दौरान विजेता नौजवानों के साथ प्रबंधक।