- Hindi News
- गुरबचन िसंह बने ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रधान
गुरबचन िसंह बने ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रधान
बटाला | इंडियननेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस जिला गुरदासपुर की बैठक कांग्रेस भवन में हुई। यूनियन नेता गुरबचन सिंह दकोहा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में वर्ष 2009 की कार्यकारिणी को रद्द करके नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
इसमें गुरबचन सिंह प्रधान, पलविंदर सिंह बैंस सीनियर उपप्रधान, राज कुमार जोशी महासचिव, रतन सिंह सचिव, निर्मल दास, बचन लाल उपप्रधान, ऋषि जिला यूथ विंग प्रधान, अत्तर सिंह प्रचार सचिव चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके पर अजीत सिंह, संदीप, मनदीप हरजीत सिंह नवइंद्र सिंह अमरजीत सिंह, दीप कुमार, जगदीप सिंह ओम प्रकाश, हरमिंदर सिंह साबी, केवल मसीह दर्शन लाल, चौधरी कुलवंत राज, जसबीर सिंह, तरसेम लाल, जगतार सिंह अमरजीत सिंह दलबीर सिंह, सतनाम सिंह भीखोवाली मौजूद थे।
इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के चुने गए नवनियुक्त पदाधिकारी।