पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसजीपीसी के मुलाजिमों को सिखी मर्यादा में रहने का सुनाया फैसला सही

एसजीपीसी के मुलाजिमों को सिखी मर्यादा में रहने का सुनाया फैसला सही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाईघन्हैयावेलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान रूपिंदर सिंह शामपुरा के नेतृत्व में हुई, जिसमें बाबा हरजीत सिंह मेहता चौक वाले चेयरमैन गरीब निवाज चेरिटेबल ट्रस्ट यूके विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में रूपिंदर सिंह शामपुरा ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ द्वारा कमेटी के अधीन काम करने वाले मुलाजिमों को सिख मर्यादा में रहने का जो आदेश सुनाया है, प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा यह फैसला काफी देर पहले जाना चाहिए था, अभी इस आदेश से सिख मर्यादा को बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी के तहत काम करने वाले मुलाजिम अकसर अपने केस दाढ़ी को सवारने का प्रयास करते थे, जो सिख मर्यादा के खिलाफ था और इसे बेअदबी समझा जाता है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने सभी मुलाजिमों पर इस प्रकार से सच्चे सिख के स्वरूप को बदलने का कड़ा आदेश सुना कर सिख धर्म की विरासत को बचाने के लिए प्रयास किया है।

बाबा हरजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह एसजीपीसी मुलाजिमों पर यह आदेश लागू किया गया है, उसी तरह एसजीपीसी सदस्यों पर भी यह हुकम जारी किया जाए ताकि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का नेतृत्व करने वाले भी सिख मर्यादा में रह कर नए समाज के लिए उदाहरण बन सके और सिख धर्म की बेअदबी होने से रोका जा सके। बैठक में मौजूद सिख संगठनों के सदस्यों ने मांग की कि एसजीपीसी सदस्यों, तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ कमेटी, तख्त सचखंड श्री हरिमंदिर पटना साहिब कमेटी और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और कर्मचारियों पर भी यह हुकुम लगाया जाए।

इस दौरान मनजीत सिंह हैपी सुखमणि सेवा सोसायटी के उपप्रधान, गुरजीत सिंह बाजवा, मोहनबीर सिंह भोगोवाल फैडरेशन नेता, दविंदर सिंह दयोल, रछपाल सिंह पप्पू, राजिंदर सिंह चीमा, बाबा मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

बैठक में मौजूद रूपिंदर सिंह, बाबा हरजीत सिंह और अन्य।