- Hindi News
- प्राइवेट स्कूलों समस्याओं पर विचार विमर्श किया
प्राइवेट स्कूलों समस्याओं पर विचार-विमर्श किया
बटाला | पंजाबप्राइवेट स्कूल आर्गेनाईजेशन की बैठक एमडी पब्लिक स्कूल में बटाला ब्लाक के वरिष्ठ उपप्रधान वजीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रधान इकबाल सिंह वालिया विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में प्राइवेट स्कूलों को रही मुश्किलों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। वजीर सिंह ने बताया कि बैठक में जिला प्रधान इकबाल सिंह वालिया ने बताया कि आर्गेनाईजेशन का एक प्रतिनिधि मंडल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की चेयरपर्सन तजिन्द्र कौर धालीवाल तथा मुख्यमंत्री प्रकाश ङ्क्षसह बादल के विशेष सचिव से मिला था और उन्होनें उन्हे दरपेश मुश्किलों से परिचित करवाया था। जिनमें 2011-12 में पंजाब के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों मं पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य को बचाने के लिए पीपीएसओ को एसोसिएशन का दर्जा दिया गया था।