पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रों पर अखंड ज्योति की स्थापना

नवरात्रों पर अखंड ज्योति की स्थापना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटाला|शरद नवरात्रोंके शुभारंभ पर मां भगवती कला केंद्र में मां के पावन अखंड ज्योति स्वरूप को मंत्रों उच्चारण के बीच स्थापित किया गया जो अगामी नौ दिनों तक प्रज्विलित रहेगी। इस मौका पर केंद्र संचालिका अनीता कद ने बताया कि पावन ज्योति स्वरूप को पंडित छवि लाल ने मंत्रों उच्चारण कर समाज सेवक ठेकेदार मंगल दास द्वारा मां की नवरात्रों की पूजा के लिए सजाई चौकी पर स्थापित करवाया। उन्होनें बताया कि नवरात्रों के सभी दिन दोपहर 3बजे से 5.30 बजे तक मां का संकीर्तन किया जाएगा। शनिवार रात्रि में रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक मों की चौकी की जाएगी। जिस दौरान विनायक देवा जी मां भगवती का गुणगाण करेंगे। इस मौके पर मास्टर जोगिन्द्र सिंह, जतिन्द्र कद, वैभव कद, सवित्री, दिव्यांशी, पायल, कमल, अंजू और अन्य मौजूद थे।