- Hindi News
- नगर कौंसिल पशु पालन विभाग करवा रहा आवारा कुत्तों की नसबंदी
नगर कौंसिल पशु पालन विभाग करवा रहा आवारा कुत्तों की नसबंदी
आवाराकुत्तोंसे होने वाली समस्या को हल करने के लिए सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से कुत्तों की नसबंदी करने का अभियान चलाया गया है। जिसमें एसडीएम बटाला जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल के निर्देश पर पशु पालन विभाग और नगर कौंसिल द्वारा संयुक्त तौर पर काम कर रहे है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ग्रेवाल ने बताया कि शहर निवासियों की परेशानी को मुख्य रखते हुए शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों की नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा पकड़ा जा रहा है और पशु अस्पताल के डाक्टरों की ओर से नसबंदी की जा रही है। इस अभियान के तहत शहर के सभी कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा पवन गांधी ने बताया कि नगर कौंसिल की ओर से शहर में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ जा रहा है और पशु पालन विभाग के डाक्टरों द्वारा कुत्तों का आप्रेशन करके नसबंदी की जा रही है। मेल कुत्ते का तीन दिन और फीमेल कुत्ते का पांच दिन के इलाज के बाद छोड़ दिया जाता है तथा इस दौरान कुत्तों को डाइट भी दी जाती है। अब तक 16 कुत्तों का आप्रेशन किया गया है और इनको छोडऩे के बाद फिर से आवारा कुत्तों को पकड़ कर नसबंदी की जाएगी। इस मौके पर ईओ नगर कौंसिल मनमोहन सिंह रंधावा, डा. शाम सिंह, डा. कुलवंत सिंह, डा. सर्बजीत सिंह रंधावा, डा. परमिंदर सिंह राणा, राजीव भट्टी, डा. हरप्रीत सिंह गिल, परमिंदर सिंह, खुशबीर सिंह, हरविंदर सिंह, जसबीर सिंह उपस्थित थे।
पशु अस्पताल में अवारा कुत्तों की चल रही नसबंदी का जायजा लेते एसडीएम जगविंदरजीत सिंह गरेवाल।