शिव धनुष को नहीं हिला सका दसानन
महावीरथियट्रिकलक्लब की ओर से अच्चली गेट स्थित मंदिर के परिसर में चल रही रामलीला के दूसरे दिन सीता स्वंयवर प्रसंग पेश किया गया। इस दौरान राजा जनक के दरबार में रखे शिव धुनष को लंकापति रावण हिला तक नहीं सका।
श्रीराम ने शिव धनुष को एक ही हाथ से उठा लिया और तोड़ डाला। प्रधान हीरा लाल जैन ने क्लब सदस्यों दलजीत सूरी, शशि कुमार, राकेश महाजन को सम्मानित किया। इस मौके विशाल जैन, राकेश भट्टी, गोपी महाजन, गुरनाम सैनी, राजन सूरी, विशाल शर्मा, गोल्डी कुमार, डा अशोक कुमार, लाडा , सुशील कुमार, ज्ञानचंद, कुनन लाल, अजीत महाजन, विपन महाजन, जोगिन्द्र प्रसाद उपस्थित थे।