- Hindi News
- विश्वामित्र ने महाराज दशरथ से मांगे राम और लक्ष्मण
विश्वामित्र ने महाराज दशरथ से मांगे राम और लक्ष्मण
बटाला | लक्ष्मीपैलेस भंडारी गेट के करीब न्यू प्रभात ड्रामाटिक क्लब द्वारा शुरू की गई रामलीला के दूसरे दिन विश्वामित्र महाराज दशरथ के दरबार में पहुंचे और राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने के लिए कहा। प्रसंग का मंचन किया गया। इससे पहले मुख्यातिथि महंत गोविंद प्रकाश ने ज्योति जला कर रामलीला का शुभारंभ किया। क्लब प्रधान गुरबचन लाल चेयरमैन मुन्नीलाल संगर ने मुख्यतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर महासचिव अंकुश शर्मा, जनक राज, रतन लाल, धर्म पाल, राकेश कुमार उपस्थित थे।